मुंबई ब्लास्ट के लिए RDX लाने वाला अबू बकर दुबई से गिरफ्तार हुआ
1993 मुंबई ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर को दुबई से सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। अबू बकर ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। अबू बकर वही शख्स है जिसने मुंबई को दहलाने के लिए पाकिस्तान से भारत आरडीएक्स पहुंचाया था।
भारत में सोने की स्मगलिंग करता था अबू बकर
अबू बकर का पूरा नाम अबू बकर अब्दुल गफूर शेख है। यह दाउद इब्राहीम के लिए भारत में सोना, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक के स्मगलिंग का काम करता था। इसी वजह यह आईएसआई के नज़रों में आया जिसके बाद उसने रायगढ़ के रास्ते अबू बकर ने मुंबई में आरडीएक्स पहुंचाया था।
1993 ब्लास्ट के पहले ही अबू बकर भारत छोड़ कर चला गया था। वह पिछले कई वर्षों से खाड़ी देशों में ही छिपा था। उसके बारे में वलसाड से गिरफ्तार हुए अहमद शेख ने भी ब्लास्ट की साजिश में शामिल होने की बात बताई थी। ब्लास्ट में शामिल हुए बाकी आतंकियों की तरह भी उसने भारत में ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से आतंक की ट्रेनिंग ली थी। उ
केंद्रीय एजेंसियों ने अबू बकर के साथ ब्लास्ट के दूसरे आरोपी फिरोज को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि फ़िरोज़ नेवी अफसर का बेटा था। जो 2005 में फर्जी पासपोर्ट पर भारत भी आया था। इसके बाद वह वापस खाड़ी देश भाग गया था। फिर पुलिस को उसके ओमान में छिपे होने की टिप मिली।