PAN कार्ड को आधार से जोड़ने के समय सीमा फिर बड़ी, जानिए नई तारीख
अगर आप अभी तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से नही जोड़ पाए है। तो परेशान न हो। क्योंकि केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर विभाग ने पैन नम्बर को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को साल 2019 तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि ये पहला मौका नही है जब पैन नम्बर को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ाया हो, इससे पहले भी चार बार इस समय सीमा को बढाया गया है।
आपको बता दें कि इस समय सीमा को धारा 119 के तहत शनिवार देर रात को जारी किया गया था। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर विभाग ने यह निर्णय आयकर रिर्टन भरने को लेकर लिया है। सीबीडीटी का नया आदेश उच्चतम न्यायालय के उस आदेश की पृष्ठभूमि में आया है। जिसमें आधार कार्ड को अन्य सेवाओं से जोड़ा जा सकेगा। जिसके साथ इस समय सीमा को अगले साल 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
कैसे करे लिंक – पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको https://incometaxindiaefiling।gov।in/e-Filing/Services/LinkAadhaarPrelogin।html पर जाना होगा। इसके लिए आपको कही भी जाने की जरुरत नही है। आप इसे घर बैठे बैठे ही कर सकते हो। बस आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको जरुरी जानकारियां भरनी होगी। जैसे की आपका नाम, पता और आधार कार्ड आदि। जिसके बाद आपको फोन में ओटीपी आएगा, ओटीपी एंटर करने के बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।